{"_id":"62bc9a3e24fa2e341e767333","slug":"four-corona-cases-in-una-with-two-year-old-kid-in-una-una-news-sml4136869167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्षीय बच्चे सहित चार नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्षीय बच्चे सहित चार नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्षीय बच्चे सहित चार नए कोरोना संक्रमित
जिले में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 14
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को जिले में कोरोना के चार नए मामले सामने आए। इन मामलों में एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 14 पहुंच गई है।
जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क हो गया है। इससे पूर्व बीते सोमवार को भी कोरोना के तीन मामले सामने आए थे। इजाफा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से कोविड नियमों की पालना करने की अपील की है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कुल 60 सैंपल की जांच की गई। इन सैंपल में चार सैंपल पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को सामने आए मामलों में अंब के जोह से दो वर्षीय बच्चा, रक्कड़ कालोनी ऊना से एक, वार्ड दो चुरूड़ू से भी दो मामले सामने आए हैं। जिलेभर में एक्टिव केस की संख्या 14 पहुंच गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।