फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Forest guard caught in extinguishing forest fire, PGI refer

जंगल की आग बुझाते चपेट में आया वन रक्षक, पीजीआई रेफर

Sat, 21 May 2022 09:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Forest guard caught in extinguishing forest fire, PGI refer
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में झुलसे वनरक्षक का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना/लठियाणी। बंगाणा उपमंडल की रामगढ़ धार रेंज की सैली बीट में शुक्रवार शाम करीब छह बजे जंगल की आग को बुझाते समय एक वन रक्षक बुरी तरह झुलस गया। वन रक्षक को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
इस घटना में वन रक्षक करीब 70 फीसदी झुलस गया है। बंगाणा पुलिस ने इस घटना में आग लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को वन विभाग को सूचना मिली कि रामगढ़ धार रेंज की सैली बीट के जंगल में आग लगी है। इसके बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार शाम को क्षेत्र में चली तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलना शुरू हो गई। तेजी से फैल रही आग के बीच वन रक्षक राजेश कुमार फंस गए और बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना में राजेश कुमार 70 प्रतिशत तक झुलस गया है। बताया जा रहा है कि पीजीआई में वन रक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। वन रक्षक की पहचान राजेश कुमार निवासी गांव बदौली जिला ऊना के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार एक साल पहले ही वन रक्षक पद पर पदोन्नत हुआ था। उधर, इस संबंध में बंगाणा थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि जंगल में आग लगाने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की घटनाएं एकाएक बढ़ी हैं। कई बार लोग घास वाले स्थानों की सफाई के लिए आग लगा देते हैं जो बाद में भयानक रूप ले लेती है। जिले में अब तक इस प्रकार की घटनाओं से लाखों की संपदा का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed