{"_id":"6238c15fdcb463725919c836","slug":"forest-guard-arrested-from-gagret-check-postto-be-suspended-una-news-sml4032244100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट चेक पोस्ट से गिरफ्तार फारेस्ट गार्ड पर गिरेगी निलंबन की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट चेक पोस्ट से गिरफ्तार फारेस्ट गार्ड पर गिरेगी निलंबन की गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ऊना द्वारा फारेस्ट चेक पोस्ट गगरेट में रंगे हाथ जबरन उगाही करते गिरफ्तार किए गए फारेस्ट गार्ड राकेश कुमार की मुसीबतें और बढ़ गई हैं।
वन विभाग ने इस मामले में आरोपी फारेस्ट गार्ड के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही वन मंडल अधिकारी मृत्युंजय माधव ने बड़ा फैसला लेते हुए फारेस्ट चेक पोस्ट पर तैनात तमाम कर्मचारियों के भी तबादला करने का निर्णय लिया है।
फारेस्ट चेक पोस्ट गगरेट भ्रष्टाचार के मामले में पहले से बदनाम रही है। अब फिर से विजिलेंस विभाग की कार्रवाई के बाद वन विभाग की प्रतिष्ठा को जो धक्का लगा है। दरअसल रोजाना इस चेक पोस्ट से दर्जनों वाहन लकड़ी लेकर पंजाब की लकड़ी मंडियों को जाते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में वन विभाग के डिप्टी रेंज अफसर द्वारा कार्रवाई करते हुए इस चेक पोस्ट पर बिना वैध कागजात लकड़ी लेकर जा रहे 13 वाहन जब्त कर 65 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। इससे यह बात भी स्पष्ट हो गई कि इस चेक पोस्ट से बिना कागजात लकड़ी लेकर जाने वाले वाहन चालक पैसे देकर ही इस चेक पोस्ट को पार करते थे।
सवाल यह है कि इससे पहले इस चेक पोस्ट पर बिना वैध कागजात कोई भी वाहन क्यों नहीं पकड़ा गया। इस मामले में विजीलेंस विभाग के पास शिकायत पहुंचने के बाद विभाग काफी दिनों से इस चेक पोस्ट पर नजर रख रहा था और इस भ्रष्टाचार को उजागर करने में कामयाब भी रहा।
वन मंडल अधिकारी मृत्युंजय माधव ने बताया कि विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए फारेस्ट गार्ड को निलंबित किया जा रहा है जबकि फारेस्ट चेक पोस्ट गगरेट पर तैनात तमाम कर्मियों को भी यहां से बदला जा रहा है।