{"_id":"67978da05288c6bff90aa8b7","slug":"forest-department-started-action-on-illegal-tree-cutting-issue-una-news-c-93-1-una1002-144410-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अवैध पेड़ कटान मामले पर वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अवैध पेड़ कटान मामले पर वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई
Tue, 28 Jan 2025 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों की अनदेखी पर विभाग करेगा कठोर कार्रवाई : डीएफओ
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। हिमाचल दिवस की छुट्टी का फायदा उठाते हुए घनारी के वार्ड 6 में पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आने पर वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय टीम के इंचार्ज रेंज अधिकारी पूर्ण चंद ने सारे मामले की विस्तृत रिपोर्ट डीएफओ को सौंप दी है।
डीएफओ सुशील राणा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निशानदेही और कठोर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। हरे पेड़ों को काटने वाले को किसी भी सूरत में रियायत नहीं दी जाएगी। शनिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जांच के दौरान टीम को 22 प्रतिबंधित पेड़ों के ठूंठ, ताज़ा बुरादा और 27 लकड़ी के मोछे मिले थे। इनमें से कुछ पेड़ उसी दिन नंगल जरियालां के निजी ठेकेदार राकेश कुमार पुत्र आज्ञा राम ने कटवाए थे।
इसकी पुष्टि ग्राम पंचायत घनारी के प्रधान विचित्र सिंह ने की थी। विभागीय टीम ने इन सब पर मार्किंग कर उन्हें कब्जे में ले लिया था। हालांकि कटाई करने वाले लोग विभागीय टीम को देखते ही औजार और आरों समेत फरार हो गए थे। महाबल एनजीओ के प्रधान बिशन दास चौधरी और सागर ब्लड वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक सुखविंदर सिंह ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने वन विभाग से अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की और पर्यावरण संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाने पर जोर दिया। डीएफओ सुशील राणा ने चेतावनी दी है कि सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की अवहेलना करने वालों को किसी भी हाल में माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवैध कटाई से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है, बल्कि यह कानून का गंभीर उल्लंघन है। विभाग ने इस घटना को पर्यावरण और वन सुरक्षा के प्रति गंभीर चुनौती मानते हुए दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।