फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   football

पंजावर स्कूल ने जीती फुटबाल की ट्रॉफी

Tue, 27 Aug 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
football
मैहतपुर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा के खेल मैदान में चल रही 36वीं चार दिवसीय अंडर-14 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को तीसरे दिन रोचक मैच खेले गए। फुटबाल के फाइनल मैच में रावमापा पंजावर ने पंडोगा स्कूल को शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। योग स्पर्धा का फाइनल मिडल स्कूल आवादा वराना की टीम ने जीता। शतरंज में उच्च विद्यालय तनोह ने चलेट को मात देकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य कमलदीप सिंह ने बताया कि हैंडबाल के सेमीफाइनल मैचों में चताड़ा स्कूल ने माउंट कार्मल रक्कड़ को, मेजबान बसदेहड़ा ने दुलैहड़ को शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की है। खंड के आधार पर वॉलीबाल के मैचों में अंब ने गगरेट खंड को हराया, जबकि बंगाणा खंड ने हरोली को मात दी है। वहीं, कबड्डी के लीग मैचों में मेेजबान बसदेहड़ा स्कूल ने कालू दी बड़ स्कूल को, थानाकलां ने मंदली स्कूल को हराया। हॉकी में पूवोवाल स्कूल ने डीपीएस गुरपलाह को, गोंदपुर बनेहड़ा ने ब्वॉयज स्कूल ऊना को शिकस्त दी। बास्केटबाल के सेमीफाइनल मुकाबलों में देहलां स्कूल ने सलोह को, चढ़तगढ़ ने बसदेहड़ा को हराया। फाइनल मैच देहलां और चढ़तगढ़ के बीच होगा। खो-खो में टकोली ने नंगड़ा को पराजित कर दिया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमलदीप सिंह, एडीपीओ रमन सहोड़, मुख्याध्यापक रामस्वरूप, पीईटी यशवंत परमार, कुलवंत सिंह, सुरेंद्र कुमार, सचिन रोगटा, आरएस भुल्लर, होशियार सिंह, टीजीटी प्रियंका जसवाल, संजीव लट्ठ, डीपी जगजीत सिंह समेत अनेक अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed