फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five private hospitals in Una district to get Corona vaccine

ऊना जिले के पांच निजी अस्पतालों में कोरोना का टीका लगेगा

Thu, 29 Apr 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Five private hospitals in Una district to get Corona vaccine
ऊिना। जिले में सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पताल भी कोरोना वैक्सीन लगाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के पांच अस्पतालों की टीम को कोविड वैक्सीनेशन का प्रशिक्षण दिया है। निजी अस्पतालों में लगने वाले वैक्सीन के लिए लोगों को सरकार की तरफ से तय दाम देने होंगे। इन अस्पतालों को वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिले में सरकारी अस्पतालों के बाद अब निजी अस्पताल भी कोरोना वैक्सीन लगा सकेंगे। इसके लिए अभी तक जिला के पांच अस्पतालों को प्रशिक्षण दिया गया है। अभी तक सरकारी अस्पतालों में ही टीकाकरण किया जा रहा है। जो लोग पैसे खर्च सकते हैं वे चयनित निजी अस्पतालों में भी टीका लगा सकेंगे। निजी अस्पतालों में लगने वाली वैक्सीनेशन प्रक्रिया पर स्वास्थ्य विभाग भी पूरी निगरानी रखेगा। वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार की तरफ से जारी निर्देशों का पालन निजी अस्पतालों को करना जरूरी है। एक दिन में कितने लोगों ने वैक्सीन ली इसकी पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग से रोजाना साझी करनी होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि अभी तक पांच निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए प्रशिक्षण दिया है। सरकार की तरफ से तय दामों पर ही इन अस्पतालों में वैक्सीन लगेगी। वैक्सीनेशन से संबंधित सारी जानकारी निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में भी पंजीकरण जरूरी
निजी अस्पतालों में भी कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण करवाना होगा। 18 से 44 साल के उम्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ही वैक्सीन की सुविधा मिल पाएगी।

तय नहीं हो पाए वैक्सीन के दाम
निजी अस्पतालों में लगने वाली वैक्सीन के दाम अभी तक सरकार की तरफ से तय किए जाने हैं। इन दामों पर ही निजी अस्पताल लोगों को वैक्सीन लगाएंगे। स्वास्थ्य विभाग भी इस पर पूरी निगरानी रखेगा। जिले में जिन निजी अस्पतालों में टीकाकरण हो पाएगा उसमें नंदा अस्पताल, शिवम ओर्थो केयर, बांके बिहारी, नवनीत, आनंदराज मलिक अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed