{"_id":"6a495cab3f1c7c2be50ee9d9","slug":"five-caught-selling-fish-illegally-fined-8000-una-news-c-93-1-una1002-197365-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अवैध मछली बिक्री करते पांच पकड़े, आठ हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अवैध मछली बिक्री करते पांच पकड़े, आठ हजार रुपये जुर्माना
Sun, 05 Jul 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में मत्स्य विभाग ने प्रतिबंधित (क्लोज) सीजन के दौरान अवैध रूप से मछली बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए नियमों के उल्लंघन के पांच मामले पकड़े हैं और आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि विभाग के विशेष दस्ते ने जिले के मैहतपुर, गगरेट, बसाल, अंब और ऊना क्षेत्रों में कार्रवाई की। सघन निरीक्षण अभियान चलाकर मछली विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान अवैध रूप से मछली बिक्री के पांच मामले पाए गए, जिनमें नियमानुसार मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए क्लोज सीजन लागू है। इस अवधि में मत्स्य संसाधनों के संरक्षण तथा प्राकृतिक प्रजनन प्रक्रिया को सुरक्षित बनाए रखने के लिए मछली पकड़ने और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।