फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   First session exams from 9th to 12th from today

नौवीं से बाहरवीं तक पहले सत्र की परीक्षाएं आज से शुरू

Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
First session exams from 9th to 12th from today
First session exams from 9th to 12th from today
ऊना। जिले में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक की पहले सत्र की परीक्षाएं वीरवार को शुरू होने जा रही हैं। सभी स्कूल प्रबंधक इसके लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। परीक्षाएं 18 नवंबर से लेकर 9 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें दसवीं और बारहवीं की परीक्षा सुबह 08:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। वहीं, नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा दोपहर 12:45 बजे से शाम 04:00 बजे तक होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों को बाद में विशेष परीक्षा का मौका दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रिंसिपल और प्राध्यापकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करने ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नौवीं कक्षा की परीक्षा 18 नवंबर से तीन दिसंबर, दसवीं की 20 नवंबर से 3 दिसंबर, ग्यारहवीं और बारहवीं की 18 नवंबर से 9 दिसंबर तक आयोजित होंगी। इस दौरान बच्चों को मास्क पहनकर आने और परीक्षा के लिए जरूरी सामान साथ में लेकर आने के आदेश दिए गए हैं। परीक्षा में पेन, स्केल और अन्य सामान एक-दूसरे के साथ साझा करने की मनाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को उचित शारीरिक दूरी के साथ बैठाने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी को बैठाया जाएगा। जिले के स्कूलों में नौवीं के 5268, दसवीं के 5143, ग्यारहवीं के 7759 और बारहवीं के 5755 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं।
परीक्षा से जुड़ी अधिसूचना में स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित बच्चों की सूची तैयार कर बोर्ड को भेजी जाए। बोर्ड उन परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा का प्रबंध करेगा।

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह ने बताया कि स्कूलों में कोविड एसओपी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया गया है। किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed