फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fire

आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र में खाना बनाते लगी आग

Mon, 17 Feb 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
fire
हारसा में आज खाना बनते समय अचानक गैस सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाते हुए। - फोटो : Una
जोल (ऊना)। आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र हारसा में सोमवार को खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। खाना बनाने के दौरान सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। जिस भवन में यह घटना हुई उसमें जोल और चौकी सर्कल की पचास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन

आग की घटना के बाद सभी को बाहर निकाला गया। इसकी सूचना नजदीकी पेट्रोल पंप पर दी गई। इस पर पेट्रोल पंप कर्मियों इस्माइल मोहम्मद और अर्जुन चौधरी ने फायर सिलिंडर की मदद से आग पर मुश्किल से काबू पाया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सरोज कुमारी ने बताया कि अचानक इस घटना के बाद सभी को बाहर निकाला गया और साथ लगते चिंतपूर्णी किसान सेवा केंद्र से मदद को कहा। इस पर इस्माइल मोहम्मद और अर्जुन चौधरी ने बड़ी मेहनत से कुशलतापूर्वक आग को बुझाने में सफलता पाई। उन्होंने आग लगे सिलिंडर को बाहर निकाला। साथ ही एक अन्य गैस सिलिंडर जोकि अंदर था, उसे भी बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी बंगाणा हरीश कुमार ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही वह स्वयं मौके लिए रवाना हो गए। अभी किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। चिंतपूर्णी किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के मैनेजर अमित कुमार ने कहा कि आग लगने की घटना के बाद पंप कर्मियों ने उपकरणों से आग पर काबू पाया। अमित ने कहा कि इंडियन आयल के माध्यम से सभी पंप कर्मियों को आग से निपटने के तरीके सिखाए जाते हैं, जिसकी वजह से आग पर काबू पाने और बुझाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed