{"_id":"688f6bfd2f9de4d90a0f9eed","slug":"financial-assistance-of-rs-8039-lakh-given-to-needy-families-una-news-c-93-1-una1002-161236-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जरूरतमंद परिवारों को 80.39 लाख की आर्थिक सहायता दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जरूरतमंद परिवारों को 80.39 लाख की आर्थिक सहायता दी
विज्ञापन
विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को चम्याडी पंचायत के सरोह गांव में महिला मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान 80.39 लाख रुपये की आर्थिक सहायता गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों को दी गई। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और हाल की भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तेज़ी से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही सरोह और आसपास के गांवों के लिए विधायक निधि से 5.50 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की, जिससे पेयजल, सड़क, निकासी और सामुदायिक भवनों से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बारिश से हुए नुकसान पर चिंता जताई और बताया कि कई घरों में पानी भर गया है, सड़कें टूटी हैं और भूस्खलन भी हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि पीड़ितों को जल्द सहायता मिल सके।