{"_id":"69513751a01f6656a7075bcb","slug":"fight-over-land-dispute-cross-fir-registered-una-news-c-93-1-una1002-176538-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जमीन विवाद में मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जमीन विवाद में मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत कुंगड़त में जमीन विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुनीष शर्मा निवासी गांव ललड़ी जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर को वह अपने पिता के साथ कुंगड़त हार में अपनी जमीन देखने गया था। उसी समय वैभव ठाकुर निवासी कुंगड़त और एक अन्य प्रवासी व्यक्ति ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की। इस घटना में मुनीष और उनके पिता को चोटें आईं। जब उनके पिता राम कृष्ण और चाचा मोहन लाल उन्हें उपचार के लिए ले जा रहे थे, तो रास्ते में करीब चार युवक बाइक पर आए और धमकी दी कि अगर वे दोबारा खेत में आए तो जान से मार देंगे। जाते समय उनमें से एक युवक ने तेजधार हथियार से पीछे से हमला भी किया।
वहीं, वैभव ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुंगड़त हार में जमीन लीज पर ली हुई है और फसल की सुरक्षा के लिए उसने कांटेदार तार और लकड़ी के डंडे लगा रखे हैं। आरोप है कि दूसरी ओर से मोहन लाल ने बाड़ को उखाड़ दिया। जब इसका कारण पूछा तो मुनीष शर्मा ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद मोहन लाल ने दराट से वार किया और मुनीष व उनके पिता राम कृष्ण ने भी वैभव के साथ मारपीट की। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि चिकित्सकीय जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।