फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fight in book shop, cross FIR registered

Una News: बुक शॉप में मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज

Fri, 10 Apr 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 10 Apr 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
Fight in book shop, cross FIR registered
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत लालूवाल में स्थित एक बुक शॉप पर मारपीट और छीना-झपटी को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से अखिलेश निवासी मोहल्ला भौरा साहिब, आनंदपुर साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह बुधवार को लालूवाल स्थित अपनी बुक शॉप पर मौजूद था। इसी दौरान राम सिंह निवासी दुलैहड़ दुकान में आया और उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसकी जेब से 10,800 रुपये भी छीन लिए तथा दुकान में तोड़फोड़ की। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से राम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि किताबों के बिल में अधिक राशि वसूलने को लेकर दुकानदार से बहस हो गई। आरोप है कि बहस के बाद दुकानदार ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed