फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Female thief active in Daulatpur Chowk, stole purse with eight thousand rupees

Una News: दौलतपुर चौक में महिला चोर सक्रिय, आठ हजार रुपये सहित पर्स उड़ाया

Fri, 10 May 2024 02:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 10 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Female thief active in Daulatpur Chowk, stole purse with eight thousand rupees
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में महिला गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है। सिलसिलेवार तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। कड़ी में वीरवार को इस महिला गिरोह ने दवा खरीदने आई महिला को शिकार बनाया और उसके बैग में से उसका पर्स चुराकर रफूचक्कर हो गई। पर्स में महिला का आठ हजार रुपये व एटीम कार्ड व अन्य समान था। मामला वीरवार सुबह करीब 11 बजे का है, जब महिला अपनी बहू के दौलतपुर चौक स्थित एक मेडिकल की दुकान पर अपनी दवाई खरीदने पहुंची हुई थी।
विज्ञापन

दुकान पर भीड़ होने की वजह से महिला की बहू ने अपना सामान खरीदा, जबकि उसकी सास ने दवाई के पैसे देने के लिए पर्स निकाला, जिसमें से उसने पैसे दिए और पर्स उन्होंने अपने बैग में डाल लिया, लेकिन साथ खड़ी शातिर दो महिलाएं और उनके साथ एक छोटी बच्ची ने महिला के बैग से पैसों से भरा पर्स चुरा लिया। जब तक महिला को अपने पर्स चोरी का पता चलता, तब तक दोनों शातिर महिला वहां से रफूचक्कर हो गईं।
विज्ञापन

गौर रहे कि इससे पहले दौलतपुर चौक में एक करियाने की दुकान पर भी ऐसी ही घटना घट चुकी है, जिसमें बैंक से आकर एक दुकान पर करियाना खरीद रही एक ग्राहक महिला के पर्स से दो तीन शातिर महिलाओं ने 20 हजार रुपए की गड्डी चुरा ली थी, जबकि एक अन्य घटना में एक महिला की इसी तरह चूड़ियां चोरी होने की बात सामने आई थी। बस स्टैंड पर सब्जी की दुकान से मोबाइल चोरी करती महिला सीसीटीवी में देखी गईं, लेकिन शिकायत न होने के चलते इन पर कुछ न हो सका। उधर, चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया वीरवार को सामने आए मामले की शिकायत मिली है और कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed