फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Excitement over Sumit becoming the president of BJYM Daulatpur Chowk Mandal

Una News: सुमित के भाजयुमो दौलतपुर चौक मंडल के अध्यक्ष बनने पर उत्साह

Sun, 16 Nov 2025 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Excitement over Sumit becoming the president of BJYM Daulatpur Chowk Mandal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



दौलतपुर चौक (ऊना)। भाजयुमो दौलतपुर चौक मंडल के नए अध्यक्ष सुमित सिंह (विक्की) की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। युवा कार्यकर्ताओं में भी भारी हर्ष देखा जा रहा है। सुमित सिंह का राजनीतिक सफर 2010 में जीसी दौलतपुर चौक से शुरू हुआ, जहां वे एबीवीपी की ओर से केंद्रीय छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद वे लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे और 2012 से भाजयुमो में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते आए हैं। वे दो बार गगरेट मंडल भाजयुमो के उपाध्यक्ष और एक बार मंडल सचिव रह चुके हैं, जहां उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की व्यापक सराहना हुई। शैक्षणिक क्षेत्र में भी सुमित सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने एमए (अर्थशास्त्र) और एमएड की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वे अभयपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और भाजपा के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए वे मंडल स्तर पर भाजयुमो को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed