{"_id":"66fc080faeb2514e930a99ce","slug":"every-person-coming-to-the-hospital-should-get-the-right-treatment-dr-prakash-una-news-c-93-1-ssml1047-134582-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को मिले सही उपचार : डॉ. प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को मिले सही उपचार : डॉ. प्रकाश
Wed, 02 Oct 2024 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 02 Oct 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
ऊना अस्पताल का निरिक्षण करते स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रकाश दडोच।संवाद
ऊना। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रकाश दरोच ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आगामी सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए हर वार्ड में हीटर की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
डॉ. दरोच ने अस्पताल के स्टाफ को निर्देशित किया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को दिक्कतों का सामना न करने दें। ऐसे मरीजों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और मरीजों के लिए हर संभव सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास चौहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू सहित अन्य चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद थे। डॉ. दडोच के निर्देशों से अस्पताल में सुधार की उम्मीद है, जिससे मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
मातृ शिशु अस्पताल के लंबित कार्यों पर चिंता
इस दौरान उन्होंने मातृ शिशु अस्पताल के लंबित कार्यों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया को निर्देश दिया कि इस मामले की पूरी रिपोर्ट जल्द ही उन्हें प्रेषित की जाए। ज्ञात हो कि मातृ शिशु अस्पताल के भवन में सीलिंग और अन्य फिटिंग का कार्य अभी भी शेष है, जिसके चलते लोगों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ओपीडी ब्लॉक के निर्माण में तेजी
डॉ. दरोच ने अस्पताल के समीप बना रहे ओपीडी ब्लॉक और क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्य का भी जायगा लिया। ओपीडी ब्लॉक के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों से बातचीत करने की बात भी कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में शिमला में पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों से जल्द बैठक करेंगे, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके।