फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Even the impossible is possible with true faith and penance: Shastri

सच्ची श्रद्धा और तप से असंभव भी संभव : शास्त्री

Tue, 15 Jul 2025 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Even the impossible is possible with true faith and penance: Shastri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नंदपुर (ऊना)। श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ के छठे दिवस पर आचार्य श्री सुरेंद्र शास्त्री जी ने माता पार्वती की कठोर तपस्या और भगवान शिव से उनके विवाह की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग आत्मबल, समर्पण और साधना की सर्वोच्च मिसाल है। आचार्य ने बताया कि माता पार्वती ने पूर्व जन्म में सती रूप में जन्म लेकर शिव जी को पति रूप में प्राप्त किया था। दक्ष प्रजापति की ओर से शिवजी का अपमान किए जाने के बाद सती ने अपने प्राण त्याग दिए थे। अगले जन्म में हिमाचल के राजा हिमवान के घर पार्वती के रूप में जन्म लेकर उन्होंने पुनः शिव को प्राप्त करने का संकल्प लिया। नारद जी की प्रेरणा से पार्वती ने गहन तपस्या की और कठोर साधना से शिवजी को प्रसन्न किया। अंततः भगवान शिव ने पार्वती की भक्ति को स्वीकार कर उन्हें पत्नी रूप में अपनाया। यह प्रसंग दर्शाता है कि सच्ची श्रद्धा और तप से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। कथा में बताया गया कि पार्वती की तपस्या से ग्वालगिरि क्षेत्र पवित्र हुआ और उन्हें तपस्या की देवी कहा गया। यह प्रसंग न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि जीवन में साधना, धैर्य और निष्ठा का भी अनुपम उदाहरण है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा वातावरण ‘हर हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयकारों से गूंज उठा। श्री शिव महापुराण कथा 10 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक देवी मंदिर अंब में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed