फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Environmental sensitivity is the aim of Eco Club: Takkhi

पर्यावरणीय संवेदनशीलता ईको क्लब का मकसद : तक्खी

Fri, 25 Jul 2025 02:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Environmental sensitivity is the aim of Eco Club: Takkhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला परिषद हाल में वीरवार को ईको क्लब प्रभारी शिक्षकों के लिए आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उप-निदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार तक्खी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला का आयोजन उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला ऊना की ओर से किया गया तथा इसका प्रायोजन हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनवायरनमेंट की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार तक्खी ने कहा कि विद्यालयों में ईको क्लब न केवल पर्यावरण जागरूकता का माध्यम हैं, बल्कि ये छात्रों को नेतृत्व, सहभागिता और व्यावहारिक ज्ञान से भी जोड़ते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि ईको क्लब का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरणीय संवेदनशीलता उत्पन्न करना, उन्हें व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनाना, और स्कूल परिसर के साथ-साथ समुदाय स्तर पर भी हरियाली एवं स्वच्छता को बढ़ावा देना है।

प्रभारी शिक्षक निभाएं सक्रिय भूमिका
उपनिदेशक तक्खी ने कहा कि ईको क्लब की सफलता में प्रभारी शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्हें वर्षभर गतिविधियों की योजना बनानी चाहिए, छात्रों को पर्यावरणीय परियोजनाओं से जोड़ना चाहिए तथा जिला समिति को नियमित रिपोर्ट भेजनी चाहिए। साथ ही, विद्यालय व स्थानीय समुदाय के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को व्यापक बनाना चाहिए। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा स्कूलों में ईको क्लब को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed