फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Environment Day celebrated in Regional Hospital

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में मनाया पर्यावरण दिवस

Sat, 06 Jun 2026 07:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 06 Jun 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Environment Day celebrated in Regional Hospital
ऊना। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि दुनिया भर में हर वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया जाता है। जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है। ऐसे में प्रकृति के साथ मनुष्य को तालमेल बिठाना होता है लेकिन लगातार वातावरण दूषित हो रहा है जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं। सुखी स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसलिए हमें सदा पर्यावरण को संतुलन रखने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस मौके पर सभी को पर्यावरण स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रंजना, जिला समन्वयक दीपक चब्बा, सोनिका, एकता सहित नर्सिंग प्रशिक्षु व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed