फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Encroachment removed from non-vending zone of the city

Una News: शहर के नॉन वेंडिंग जोन से हटाया अतिक्रमण

Sat, 29 Nov 2025 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from non-vending zone of the city
दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया
विज्ञापन

फ्लैक्स बोर्डों को नगर निगम ने किया जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के डीसी चौक से डिग्री कॉलेज तक के क्षेत्र को नॉन वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इसके तहत नगर निगम और पुलिस ने शनिवार को एनएच किनारे अतिक्रमण हटाया और दुकानदारों को फुटपाथ पर सामान न रखने का निर्देश दिया। प्रशासन ने नॉन वेंडिंग जोन में रेहड़ी, स्टॉल और चौपहिया वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा रोटरी चौक से अरविंद मार्केट तक के रास्ते को वन वे किया गया है, जहां अब वाहन एक दिशा में ही चल सकेंगे। नगर निगम की टीम लगातार क्षेत्र का दौरा कर नियमों का पालन सुनिश्चित कर रही है। इस दौरान फ्लैक्स बोर्ड और अन्य सामान व होर्डिंग को भी जब्त किया गया। निगम अधिकारियों ने साफ किया कि नॉन वेंडिंग जोन घोषित होने के बाद उक्त क्षेत्र में कोई रेहड़ी फड़ी, स्टॉल लगाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके अलावा एनएच किनारे नॉन वेंडिंग जोन में चौपहिया वाहन पार्क करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में पुलिस ने मौके पर खड़े चौपहिया वाहनों के चालान किए।संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed