फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Employees giving duty at Mehtpur border due to lack of facilities

सुविधाओं के अभाव में ड्यूटी बजा रहे नाके पर कर्मचारी

Mon, 23 Aug 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Employees giving duty at Mehtpur border due to lack of facilities
मैहतपुर बॉर्डर पर तैनात जांच नाके के अंदर जमा पानी। - फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल-पंजाब सीमा पर लगाए जांच के नाकों पर तैनात शिक्षकों, पटवारियों तथा पुलिस मुलाजिमों के लिए सुविधाओं का अभाव है। श्रावण के नवरात्रों के बाद डेरा बाबा बड़भाग सिंह तथा पीरनिगाह में मत्था टेकने आने वाले श्रद्धालुओं और दूसरे राज्यों से आ रहे यात्रियों की कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश से कर्मचारियों के तंबू पानी-पानी हो गए। इससे कर्मचारियों को तंबुओं के अंदर बैठने में भी काफी दिक्कत हुई। सरकार के आदेशों को अमलीजामा पहनाने के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने किसी प्रकार का कोई शिकवा अथवा शिकायत करना भी मुनासिब नहीं समझा। सोमवार को बारिश से तंबुओं में पानी भर रहे पानी को कर्मचारी लाठी के सहारे बाहर निकालते रहे। सोमवार को हालांकि पंजाब तथा दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं में कमी रही लेकिन हिमाचल के अन्य हिस्सों में प्रवेश करने वाले वाहनों की तादाद काफी रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन की झंडा रस्म में शामिल होने के बाद श्रद्धालु वापस जाते देखे गए। रक्षाबंधन के कारण हिमाचल में काफी तादाद में लोग ऊना स्थित डेरा बाबा बड़भाग में माथा टेकने आए थे। इनमें से काफी संख्या में पंजाब से आए श्रद्धालु वाहनों से लौटते देखे गए। नायब तहसीलदार राजन शर्मा ने भी मोर्चा संभाल कर पंजाब और दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों की कोविड रिपोर्ट तथा वैक्सीनेशन की डबल डोज की बाबत जानकारी हासिल की। जांच के लिए लगाए तंबुओं में तैनात कर्मचारियों की सुविधा का हालांकि काफी अभाव दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कर्मचारियों के लिए शौचालय आदि की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मैहतपुर बॉर्डर पर तैनात कर्मचारियों के मुताबिक बिना कॉविड रिपोर्ट तथा डबल डोज वैक्सीनेशन के आए कई श्रद्धालुओं को वापस भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग अब डबल डोज वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र साथ लेकर आ रहे हैं, उन्हें हिमाचल में एंट्री दी जा रही है। एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने कहा कि हिमाचल सरकार की अधिसूचना के अनुसार जिला के प्रवेश नाकों पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों तथा शिक्षकों ने पूरी संजीदगी के साथ कार्य को अंजाम दे रहे हैं। आबकारी विभाग के शौचालय को कर्मचारी इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed