{"_id":"69cbb1e87860544bbc00581a","slug":"emergency-services-will-be-upgraded-opd-will-be-shifted-to-the-critical-care-block-una-news-c-93-1-ssml1047-186626-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आपातकालीन सेवाएं होंगी अपग्रेड, क्रिटिकल केयर ब्लॉक में शिफ्ट होगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आपातकालीन सेवाएं होंगी अपग्रेड, क्रिटिकल केयर ब्लॉक में शिफ्ट होगी ओपीडी
Wed, 01 Apr 2026 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:05 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
70 फीसदी निर्माण पूरा, एक ही स्थान पर मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और त्वरित उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में आपातकालीन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रशासन ने आपातकालीन ओपीडी को निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक में स्थानांतरित करने की योजना बनाई है। वर्तमान में ओपीडी सीमित स्थान में संचालित होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार क्रिटिकल केयर ब्लॉक का लगभग 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्माण पूरा होते ही सबसे पहले आपातकालीन सेवाओं को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा, जिससे गंभीर मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिल सके।
नए ब्लॉक में अधिक बेड, आधुनिक उपकरण, ऑक्सीजन सुविधा और उन्नत मॉनिटरिंग सिस्टम उपलब्ध होंगे। साथ ही चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के लिए भी अलग और बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, जिनमें सड़क हादसों और अन्य आपात स्थिति के मामले भी शामिल होते हैं। ऐसे में नए क्रिटिकल केयर ब्लॉक के शुरू होने से भीड़ और अव्यवस्था की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
वर्तमान में मरीजों को जांच और अन्य सुविधाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे समय अधिक लगता है। नए भवन में अधिकांश सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होने से उपचार प्रक्रिया तेज और सुगम हो जाएगी।
क्रिटिकल केयर ब्लॉक में आपातकाल वार्ड शिफ्ट करने की योजना पर कार्य चल रहा है। इससे आपातकाल में मरीजों बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।्र