फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Elgran bridge will be completed at a cost of 18 crores

Una News: 18 करोड़ की लागत से पूरा होगा एलग्रां पुल

Fri, 08 Aug 2025 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Elgran bridge will be completed at a cost of 18 crores
12 से अधिक गांवों को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा
विज्ञापन

पुल निर्माण की तैयारियां शुरू, लोगों में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री पंजाब ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में विकास कार्यों को तेज़ करते हुए 18 करोड़ रुपये की लागत से एलग्रां पुल के निर्माण की मंजूरी दिला दी है। गढ़शंकर, नूरपुर बेदी, नंगल और आसपास के गांवों की मांग पर यह पुल बनाया जाएगा। इस पुल से 12 से अधिक गांवों को यातायात सुविधा मिलेगी।

शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों, निर्माण कंपनी, पंच-सरपंच और स्थानीय लोगों की बैठक में निर्माण के लिए एक समन्वय समिति बनाई गई, जो कार्य के दौरान समस्याओं का समाधान करेगी। बैठक में डॉ. संजीव गौतम, तकनीकी सलाहकार इंजी. जसप्रीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत मंडेर और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। डॉ. गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सभी मंजूरी पूरी हो चुकी है और 1-2 दिनों में काम शुरू होगा। पुल को मजबूत पिलरों के साथ छह महीने में पूरा किया जाएगा। निर्माण के दौरान अस्थायी मार्ग बनाए जाएंगे। यह पुल दर्जनों गांवों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed