फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electricity supply will be organized in Haroli, 80 new transformers will be installed: Deputy Chief Minister

हरोली में व्यवस्थित होगी विद्युत आपूर्ति, 80 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे : उपमुख्यमंत्री

Wed, 16 Oct 2024 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 16 Oct 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be organized in Haroli, 80 new transformers will be installed: Deputy Chief Minister
हरोली में लोगों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री मुकेश अ​ग्निहोत्री। -स्रोतः डीपीआरओ
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को मजबूत और व्यवस्थित किया जा रहा है। इसके लिए 80 नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। बिजली वितरण को सुचारू, ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में समुचित बिजली पहुंचाने के लिए लगभग 23,000 नए बिजली के खंभे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में नव स्थापित विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता कार्यालय के लोकार्पण पर कही।उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सेवा के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है। इसमें बिजली के तारों, ट्रांसफार्मरों और खंभों के उन्नयन के साथ ही अन्य सुधार कार्य भी शामिल हैं। इस योजना का प्राथमिक लक्ष्य बिजली कटौती की समस्या को कम करना और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं विश्वसनीय सेवा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed