फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   electricity board issues five lakh rupees wrong bill to small industries

लापारवाही के चलते बिजली थमाया अधिक बिजली बिल

Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
electricity board issues five lakh rupees wrong bill to small industries
जोल (ऊना)। जिले के एक उद्योग को बिजली बोर्ड ने गलत बिल थमा दिया। बिल में साढ़े पांच लाख रुपये की राशि देख संचालक के होश उड़ गए। उद्योग प्रबंधन ने विद्युत बोर्ड से आपत्ति जताई तो कई बहाने बनाकर उसकी बात अनसुनी कर दी गई। मामले को उपभोक्ता फोरम में ले जाने की चेतावनी देने पर विद्युत बोर्ड अचानक हरकत में आ गया।
विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों ने आननफानन में बिजली का बिल कम कर दिया। संशोधित बिल में 5 लाख 46 हजार रुपये की बिल राशि को 1,46,000 रुपये किया गया है। बोर्ड ने संशोधित बिल तत्काल पोर्टल पर भी अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन

संबंधित उद्योग के प्रबंधक शिव कुमार धीमान ने बताया कि वह विभाग के समक्ष ज्यादा बिलिंग होने का मामला लगातार उठा रहे थे लेकिन विभाग कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी बीच जनवरी माह में बारिश के चलते उनका उद्योग बंद रहा। फिर भी बोर्ड ने बिजली का बिल साढ़े पांच लाख रुपये के करीब थमा दिया। उद्योग के प्रबंधक शिव कुमार धीमान ने कहा कि उनके उद्योग का बिल अधिकतर डेढ़ से दो लाख के करीब ही आता था। लेकिन, जब बिल साढ़े पांच लाख के करीब आया तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दौड़धूप के बाद बोर्ड ने अपनी गलती मानते हुए अधिक बिल की सेटलमेंट करवा दी है। विद्युत बोर्ड के एसडीओ होशियार सिंह ने माना कि उक्त उद्योग का बिल खपत से ज्यादा जनरेट हो गया था। अब संशोधित बिल संबंधित उद्योग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed