{"_id":"695cf89acbc75033f7038bd8","slug":"electric-wires-and-tubewell-starter-stolen-from-cowshed-in-baduhi-una-news-c-93-1-una1002-177451-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बड़ूही में गोशाला से बिजली के तार और ट्यूबवेल का स्टार्टर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बड़ूही में गोशाला से बिजली के तार और ट्यूबवेल का स्टार्टर चोरी
विज्ञापन
गोशाला में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही
गायों की देखभाल में परेशानी का सामना करना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। बडूही पंचायत स्थित हरे कृष्ण गोशाला में चोरी की वारदात सामने आई है। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब अज्ञात चोर गोशाला से करीब 60 मीटर लंबे बिजली के तार और ट्यूबवेल का स्टार्टर चोरी कर भाग गए। गोशाला संचालक जगदीश धीमान ने बताया कि मंगलवार सुबह जब कर्मचारी तिलक राज रोज़ाना की तरह गोशाला पहुंचे तो देखा कि ट्यूबवेल से जुड़े बिजली के तार कटे हुए थे और स्टार्टर गायब है। इसके बाद तुरंत गोशाला प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई।
चोरी के कारण गोशाला में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे गायों की देखभाल में परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रबंधन ने बताया कि ट्यूबवेल ही पानी का मुख्य स्रोत है और इस घटना से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और गोशाला जैसी धार्मिक व सामाजिक संस्था की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो चोरों के हौसले और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।