{"_id":"6000532c8ebc3e2e521e43f2","slug":"election-in-una-una-news-sml3577095110","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमंडल बंगाणा में अधिक प्रत्याशी होने से बैलेट पेपर पड़े छोटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल बंगाणा में अधिक प्रत्याशी होने से बैलेट पेपर पड़े छोटे
विज्ञापन
बंगाणा में छोटे पड़ गए बैलेट पेपर, दोबारा करवानी पड़ी छपवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। जिले में चुनावी दंगल में कूदने वालों तादाद कहीं ज्यादा है। जिले की कई पंचायतों में इतने प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं कि निर्वाचन विभाग के बैलेट पेपर छोटे पड़ गए हैं। जिले की कई पंचायतों प्रधान, उपप्रधान और पंचायत समिति वार्ड में 10 से अधिक प्रत्याशी होने के कारण निर्वाचन विभाग को अलग से बैलेट पेपर प्रिंट करवाने की नौबत पड़ गई है। प्रदेश निर्वाचन आयोग की तरफ से अभी तक भेजे गए बैलेट पेपर में नौ प्रत्याशी और एक नोटा का ही विकल्प है। जिसके चलते जिला निर्वाचन विभाग ने प्रदेश निर्वाचन से अतिरिक्त बैलेट पेपर की डिमांड भेजी है। अब नए बैलेट पेपर पहुंच रहे हैं। उपमंडल बंगाणा की चमयाड़ी, लठियानी, डीहर, अंबेहड़ा आदि पंचायतों में 10 से ज्यादा प्रत्याशी होने के कारण अलग से बैलेट पेपर चुनाव आयोग को छपवाने पड़ रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि इस बार के पंचायती चुनावों में प्रत्याशियों की होड़ लग गई है। जिले की एक-एक पंचायत में दो-दो दर्जन से भी अधिक प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इस संबंध में विकास खंड अधिकारी यशपाल परमार ने बताया कि कई पंचायतों में 10 से ज्यादा प्रत्याशी होने के कारण अतिरिक्त बैलेट पेपर प्रिंट करवाए जा रहे हैं।