फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Eighth class students studying AI in Kendriya Vidyalaya

Una News: केंद्रीय विद्यालय में एआई की पढ़ाई आठवीं कक्षा के विद्यार्थी

Tue, 07 May 2024 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 May 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Eighth class students studying AI in Kendriya Vidyalaya
ऊना। केंद्रीय विद्यालयों में इसी सत्र से आठवीं कक्षा के बच्चे भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय की पढ़ाई करेंगे। बच्चे तकनीकी युग में आ रहे नए-नए बदलावों से भी रूबरू होंगे। केंद्रीय विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय को शामिल किया गया है। केंद्रीय विद्यालय सलोह में भी इस सत्र से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन के साथ ही एआई विषय की भी पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई ने कौशल विषय के रूप में एआई को शामिल किया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 30 से अधिक केंद्रीय विद्यालय हैं, जहां हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वर्ष, 2015 में ऊना जिला के सलोह में खुले केंद्रीय विद्यालय में वर्तमान में करीब 670 बच्चे पहली से लेकर 12वीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस सत्र से पहली से लेकर पांचवीं तक की कक्षाओं में दो सेक्शन बनाए हैं। इससे क्षेत्र के और अधिक बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। बता दें कि नवमीं और दशमी कक्षा में पहले से ही एआई विषय पढ़ाया जा रहा है। इसमें नवमी कक्षा का एक बैच पास आउट हो गया है और 10वीं कक्षा के दो बैच पास आउट हो चुके हैं। आठवीं कक्षा में पहली बार एआई विषय की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केंद्रीय विद्यालय सलोह की प्रिंसिपल नीलम गुलेरिया ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से आठवीं कक्षा के बच्चे भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पढ़ेंगे। नवमी और दशमी कक्षा में 2022 से ही एआई विषय शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed