{"_id":"6202ad8dd815a678be03da59","slug":"education-una-news-sml39899597","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाणा कॉलेज में खुलेगा एनसीसी का एयरफोर्स विंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा कॉलेज में खुलेगा एनसीसी का एयरफोर्स विंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज बंगाणा में जल्द ही एनसीसी एयरफोर्स विंग का संचालन भी शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने बंगाणा कॉलेज में इस विंग की 50 सीटों का प्रावधान कर दिया है। ऐसा हुआ तो बंगाणा कॉलेज प्रदेश का पहला एकमात्र ऐसा कॉलेज होगा जिसमें सेना के तीनों विंग का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगा।
कुटलैहड़ क्षेत्र के कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों को अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज बंगाणा में वर्तमान समय में एनसीसी आर्मी विंग की 93 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण कॉलेज प्रबंधन द्वारा दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नेवी विंग में पांच सीटों पर प्रशिक्षण व एयर फोर्स विंग के लिए फौरी तौर पर 10 सीटों का प्रावधान कॉलेज में प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के अधीन भी 100 सीटों पर कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर डॉ विनोद कुमार ने बताया कि बंगाणा कॉलेज प्रदेश में पहला एकमात्र ऐसा कॉलेज होगा जिसमें भारतीय सेना के तीनों विंग का प्रशिक्षण कालेज के विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाया जाएगा। सेना के तीनों विंग का प्रशिक्षण कॉलेज में मिलने से कुटलैहड़ और आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों युवक भारतीय सेना में जाने का सपना साकार करने के लिए मजबूती से कदम बढ़ा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रशिक्षण ले चुके कई विद्याथ्री वर्तमान समय में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उधर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बंगाणा कॉलेज में भारतीय सेना के एयर फोर्स विंग का प्रशिक्षण जल्द ही विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विंग के लिए 50 सीटों का प्रावधान कर दिया गया है।