{"_id":"5e49767a8ebc3e6a9137c383","slug":"education-una-news-sml324607982","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों के पास मान्यता बचाने के लिए दो दिन बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों के पास मान्यता बचाने के लिए दो दिन बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। निजी स्कूलों के पास शिक्षा विभाग के निर्देशों को मानने के लिए सिर्फ दो दिनों का समय रह गया है। अगर दो दिन में निजी स्कूल विभागीय निर्देशों की पालना नहीं करते तो जिले के 98 के करीब निजी स्कूलों की मान्यता रद्द हो सकती है। किसी भी स्कूल ने शिक्षा विभाग को निर्देशों के अनुसार पूरी जानकारी नहीं दी है।
शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार निजी स्कूल प्रबंधनों को विद्यालयों में जनरल हाउस कर उसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को देनी है। इसके साथ विद्यार्थियों के लिए निर्धारित फीस और फंडों को जानकारी की रिपोर्ट विभाग को देने के साथ-साथ उसे स्कूल के डिस्पले बोर्ड और वेबसाइट पर दर्शाना होगा। इसके साथ स्कूल प्रबंधकों को विद्यार्थियों को किताबें, ड्रेस सहित पाठ्य सामग्री को बेचने के लिए शिक्षा विभाग से स्वीकृति लेनी होगी। निजी स्कूलों को निर्धारित मापदंडों की पालना करनी होगी। सूत्रों के अनुसार निजी स्कूलों को सात दिनों का शिक्षा विभाग ने समय दिया था लेकिन अभी तक किसी भी निजी स्कूल ने विभागीय निर्देशों के अनुसार पूरी जानकारी नहीं दी है और न निर्देशों को पूरी तरह से मान रहे हैं।
निर्देशों की पालना नहीं तो होगा मान्यता रद्द : राणा
उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा ने कहा कि बीते शुक्रवार को डाइट देहला में निजी स्कूलों के साथ बैठक हुई थी। इसमें निजी स्कूलों को सात दिनों का समय दिया था। जो स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों का अवहेलना करेगा, उनकी मान्यता रद्द करने के लिए सूची जारी कर शिमला भेज दी जाएगी।