{"_id":"688f672b22436d198e0bfad3","slug":"education-minister-harjot-singh-heard-the-problems-in-seva-sadan-una-news-c-93-1-ssml1047-161274-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिक्षा मंत्री ने हरजोत सिंह ने सेवा सदन में सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिक्षा मंत्री ने हरजोत सिंह ने सेवा सदन में सुनी समस्याएं
विज्ञापन
अधिकारियों को समस्याओं का जल्द हल करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। पंजाब के शिक्षामंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने ‘हमारा विधायक हमारे बीच’ कार्यक्रम के तहत सेवा सदन स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों को समयबद्ध हल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शिक्षामंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में नंगल को ब्लॉक का दर्जा देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि पंजाब मंत्रिमंडल ने ग्रामीण विकास खंडों के पुनर्गठन को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार, सेवाओं की बेहतर पहुंच और विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि नंगल को अलग ब्लॉक बनाने की मांग लंबे समय से थी, जिससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। इस मौके पर निदेशक पंजाब एग्रो राम कुमार, एडवोकेट निशांत, सरपंच चन्नन सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।