फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Education department should clarify its position on reference and help books: Sangh

रेफरेंस और हेल्प बुक्स पर शिक्षा विभाग स्थिति करे स्पष्ट : संघ

Sat, 13 Sep 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Education department should clarify its position on reference and help books: Sangh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ऊना ने शिक्षा बोर्ड से आग्रह किया है कि कक्षा 11वीं और 12वीं की पुस्तकें भी प्रत्येक ड्रॉपिंग सेंटर पर उपलब्ध करवाई जाएं। संघ के जिला अध्यक्ष शशि सैणी और महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि बाजार में पुस्तकों के दाम अधिक होने और समय पर उपलब्ध न होने से विद्यार्थियों को कठिनाई झेलनी पड़ती है।
संघ ने यह भी मांग की कि शिक्षा विभाग हेल्प बुक्स और रेफरेंस (दिग्दर्शन) बुक्स में अंतर स्पष्ट करे। प्रवक्ताओं ने कहा कि वे केवल रेफरेंस बुक्स का प्रयोग करते हैं, जिनमें विषय का गहन अध्ययन होता है, जबकि हेल्प बुक्स सिर्फ संभावित प्रश्न-उत्तर तक सीमित रहती हैं।
विज्ञापन

भविष्य के सुझाव
संघ ने शिक्षा बोर्ड से सभी विषयों की अधिकृत पुस्तकों की सूची जारी करने और विद्यार्थियों को विभिन्न लेखकों की किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की सिफारिश की। साथ ही कहा कि चूंकि सरकार स्कूलों को सीबीएसई से एफिलिएट (संबद्ध) करने की प्रक्रिया में है, इसलिए विद्यार्थियों की तैयारी भी उसी स्तर पर करवाई जानी चाहिए। संघ ने 2022 के बाद नियमित हुए अनुबंध शिक्षकों को संशोधित वेतनमान देने संबंधी कोर्ट आदेश का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed