फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Eco friendly Rakhis of Sombhadra high in demand in Una

हाथों-हाथ बिक रही सोमभद्रा इको फ्रेंडली राखियां

Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Eco friendly Rakhis of Sombhadra high in demand in Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। एमसी पार्क ऊना में 11 अगस्त तक चलने वाले राखी उत्सव मेले में सोमभद्रा ब्रांड नेम से बिक रही इको फ्रेंडली राखियां ऊना वासियों की पहली पसंद बन गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राखी उत्सव मेले में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पर हस्त निर्मित तथा पर्यावरण मित्र राखियों को बिक्री के लिए रखा गया है, जिनकी भारी मांग बनी हुई है।
किफायती दामों पर मिल रही इन राखियां के डिजाइन महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। राखियों को बनाने में बांस, रुद्राक्ष, मोती तथा सूती धागे जैसी पर्यावरण मित्र सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों से जड़ी ईसपुर निवासी जतिंद्र कुमारी, अंब विकास खंड के शिवपुर की रहने वाली ममता, दिलवां की पूनम कुमारी तथा गगरेट की रहने वाली चंचल कुमारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हाथों से राखियां बना रही हैं। 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक राखी उपलब्ध है और इन पर नाम भी लिखवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले को लेकर खरीददारों का रुझान अच्छा
एक अगस्त को एमसी पार्क ऊना में राखी उत्सव मेले का शुभारंभ किया था। सोमभद्रा ब्रांड नेम के तहत यहां पर राखियां, आचार, सेवियां आदि सामग्री बिक रही हैं। इसके साथ ही बांस का सामान भी लोगों की खरीदारी के लिए रखा गया है।

शुरुआती चार दिन में मेले के दौरान स्वयं सहायता समूहों ने लगभग 1.20 लाख रुपये की सेल की है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए उचित मंच प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed