फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   E-waste collection drive to continue in Una until October 31

Una News: ऊना में 31 अक्तूबर तक चलेगा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान

Sat, 24 Oct 2026 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 24 Oct 2026 05:29 AM IST
विज्ञापन
E-waste collection drive to continue in Una until October 31
नगर निगम वासी ई-वेस्ट सफाई कर्मचारियों को सौंपकर अभियान में निभाएं सक्रिय भागीदारी : आयुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम ऊना 31 अक्तूबर तक विशेष ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) संग्रहण अभियान चला रहा है। अभियान के तहत शहरवासियों के घरों से अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक एवं विद्युत उपकरण एकत्रित किए जाएंगे, ताकि उनका उचित निस्तारण सुनिश्चित कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।
नगर निगम ऊना के आयुक्त पृथीपाल सिंह ने बताया कि नगर निगम ऊना की ओर से नियमित रूप से प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को सफाई कर्मचारियों के माध्यम से घरों से ई-वेस्ट एकत्रित किया जाता है। इसी पहल को और प्रभावी बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक इलेक्ट्रॉनिक कचरा एकत्रित कर उसका उचित प्रबंधन एवं निस्तारण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी से ई-वेस्ट का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाने के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी शहरवासियों से 22 से 31 अक्तूबर तक चलाए जा रहे विशेष अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा घरों में जमा अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक एवं विद्युत उपकरण नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सौंपने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

इन उपकरणों को सौंप सकते हैं शहरवासी



अभियान के दौरान शहरवासी अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में अनुपयोगी पड़े एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, खराब लाइटें, पुराने मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, ईयरफोन, कंप्यूटर, की-बोर्ड, माउस, मॉनिटर, सीपीयू, लैपटॉप, टैबलेट, प्रिंटर, खराब तार, केबल, प्लग, एक्सटेंशन बोर्ड, पुराने टेलीविजन, रेडियो, स्पीकर, रिमोट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक खिलौने, सर्किट बोर्ड, कंप्यूटर के पुर्जे, मिक्सर, टोस्टर, इलेक्ट्रिक केतली, पुराने राउटर, मॉडेम तथा अन्य अनुपयोगी विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सौंप सकते हैं।



बाक्स
सामान्य कचरे से अलग रखें ई-वेस्ट



नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे इलेक्ट्रॉनिक कचरे को सामान्य घरेलू कचरे के साथ न मिलाएं और न ही इसे खुले स्थानों पर फेंकें। ई-वेस्ट में मौजूद कुछ पदार्थों का अनुचित निस्तारण पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में इसे अलग एकत्रित कर उचित निस्तारण के लिए सौंपना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed