फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   During Navratri, the court of Mata Chintapurni is decorated with flowers from India and abroad

Una News: नवरात्र पर देश-विदेश के फूलों से सजा माता चिंतपूर्णी का दरबार

Sat, 29 Mar 2025 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
During Navratri, the court of Mata Chintapurni is decorated with flowers from India and abroad
रंग बिरेगें फूलों से माता चिंतपूर्णी के दरबार को सजातेकी तैयारी में जुटा व्या​क्ति ।संवाद
रात को 1:00 बजे माता के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे कपाट
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को लाइनों में ही मिलेगी पीने के पानी की सुविधा
धूप से बचाने के लिए लगाए जाएंगे शामियाने
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/चिंतपूर्णी। उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध मंदिर माता चिंतपूर्णी का दरबार नवरात्र के लिए देश-विदेश के फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर की सजावट में न्यास के सदस्य और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ जुटे हुए हैं। नवरात्र में रात को 1:00 बजे माता के कपाट दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। सुबह 5:30 बजे और रात को 8:00 बजे माता की आरती होगी। इसके साथ ही दोपहर 12:30 बजे भोग लगाया जाएगा। नायब तहसीलदार अरुण कुमार के अनुसार नवरात्र को लेकर मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और धूप से बचाव के लिए शामियाने लगाए जाएंगे। इस बार नवरात्र में माता की पावन पिंडी के दर्शन करवाने के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं को इस बार लाइनों में ही पीने के पानी की व्यवस्था भी मंदिर परिसर की ओर से की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को नवरात्र में किसी भी प्रकार की दिक्कत पेश न आए। दूसरी ओर तमाम तरह की व्यवस्थाओं को मद्देनजर रखते हुए जगह-जगह पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। हर तरह की गतिविधि पर सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। न्यास प्रबंधन की ओर से जगह-जगह पर एलईडी भी स्थापित कर दी गई हैं ताकि दूर-दूर से आए श्रद्धालु नवरात्र में माता के दर्शन सहजता से कर सकें। वहीं, सुगम दर्शन प्रणाली के माध्यम से भी श्रद्धालुओं के लिए तमाम तरह की व्यवस्था सुसज्जित कर दी गई है। पानी से लेकर साफ-सफाई और माता के दरबार तक पहुंचाने के लिए मार्गों को भी सजा दिया गया है। इस बार नवरात्र में मंदिर के सौंदर्यीकरण का नजारा अलग ही अंदाज में देखने को मिलेगा। डीसी ऊना जतिन लाल का कहना है कि नवरात्र में मंदिर न्यास प्रबंधन वर्ग की ओर से तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया करवाने की दिशा में न्यास प्रबंधन प्रयासरत है। एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि चप्पे चप्पे पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। यातायात बाधित न हो इसे लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, मेले में भी सिविल वर्दी में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे और हर तरह की गतिविधि पर नजर बनाएंगे। उन्होंने जनता से भी इस दौरान पुलिस का सहयोग करने की अपील की है ताकि नवरात्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed