फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Due to non-availability of petrol and diesel in many areas of Una, the situation started getting worse.

ऊना के कई क्षेत्रों पेट्रोल-डीजल न मिलने से हालात होने लगे खराब

Tue, 14 Jun 2022 09:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Due to non-availability of petrol and diesel in many areas of Una, the situation started getting worse.
प्रदीप कुमार।संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारी (ऊना)। क्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पा रहा। लोगों को मजबूरी में दूरदराज के पेट्रोल पंपों का रुख करना पड़ रहा है।
इस समय ज्यादातर इंडियन ऑयल के अधिकतर पेट्रोल पंपों में तेल उपलब्ध है। लोगों का कहना है कि यदि तेल की सप्लाई एक सप्ताह के भीतर बहाल न हुई तो हालात बदतर हो जाएंगे। क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में तेल की कमी के बारे में उपभोक्ताओं से अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

10 किलोमीटर से आए, नहीं मिला तेल
बसाल गांव के पेट्रोल पंप में तेल भरवाने पहुंचे बाइक सवार शिव धीमान और साहिल का कहना है कि वे तेल की तलाश में 10 किलोमीटर दूर से आए। आसपास के पेट्रोल पंपों में तेल नहीं मिला। कहा कि इससे अतिरिक्त खर्च व समय की बर्बादी हो रही है। सरकार को इस समस्या का समाधान तुरंत निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैन लेकर निकले तेल ढूंढने
गांव नारी के सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी की टंकी में तेल खत्म है। आसपास के पेट्रोल पंपों में तेल न मिलने के कारण अब बाइक पर कैन लेकर तेल की तलाश में निकलना पड़ रहा है। कहा कि ऐसे हालात रहे तो यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी।
एक बोतल पेट्रोल लेकर चला रहे काम
देहलां गांव के प्रदीप कुमार निवासी मंगलवार को डेरा बाबा रुद्रानंद में माथा टेकने पहुंचे। जिन पेट्रोल पंपों में रुके वहां तेल नहीं मिला और बाइक में तेल खत्म हो गया। कहा कि उन्होंने किसी बाइक वाले से आग्रह कर थोड़ा तेल लिया। कहा कि अब ऊना जाकर तेल डलवा लूंगा। तेल न मिलने से उसे और परिवार को परेशानी हुई।

खेतीबाड़ी के काम भी हो रहे प्रभावित
खेतीबाड़ी का काम करने वाले लक्की ने कहा कि ट्रैक्टर में डीजल खत्म है। खेतों को फसल के लिए तैयार करना है। पेट्रोल पंपों पर भी तेल नहीं मिल रहा। कहा कि अब बाइक पर जाकर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से तेल लाने की सोच रहा हूं। यही हाल रहा तो उनकी फसलों की बिजाई में देरी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed