फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drought affected crops on 35160 hectares

35160 हेक्टेयर गैर सिंचित भूमि में सूखे से सूख रही फसलें

Thu, 08 Jul 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Drought affected crops on 35160 hectares
ऊना। सूखे की मार से किसान परेशान हैं। गैर सिंचित क्षेत्र बंगाणा और जोल में मक्की और सब्जियाें की फसल सूख चुकी है। अगर एक-दो दिन में बारिश नहीं हुई तो गैर सिंचित क्षेत्रों के किसानों को फसलों से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार जिले में 43000 हेक्टेयर भूमि में से 35160 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा नहीं है। सिर्फ 7840 हेक्टेयर भूमि में ही सिंचाई होती है। गौरतलब है कि जिले में करीब 70 हजार परिवार खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन

जिले ऊना में मुख्यतया मक्की, धान सहित सब्जियों में खीरा, करेला, टमाटर, घीया, कद्दू, रामतोरी, हरी मिर्च आदि अन्य फसलें लगाई गई है। बरसात में गैर सिंचित क्षेत्रों में इनका उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। इस बार सूखे के कारण गेहूं की भांति खरीफ की फसलें सूखने की कगार पर है। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में शुक्रवार को बारिश होने के आसार है। जिला में मानसून 10 जुलाई के बाद पहुंच जाएगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ किसानों की परेशानियां कम हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश न होने से किसान चिंता में : डोगरा
कृषि उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि जिला ऊना के गैर सिंचित क्षेत्रों में बारिश न होने से फसलें सूखना शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सिंचित क्षेत्रों में भी भयंकर गर्मी के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश न होने से किसान चिंता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed