{"_id":"5708f84b4f1c1bc618c810c8","slug":"driver-crushed-under-truck-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़
Updated Sat, 09 Apr 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव कुठारबीत में ट्रक के नीचे दबने से एक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरदार मलकीयत सिंह निवासी रोपड़, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात मलकीयत सिंह कुठारबीत से ट्रक में बजरी लोड कर रोपड़ की ओर जा रहा था कि अचानक ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। इसी दौरान मलकीयत ने टायर बदलने के लिए कुठारबीत में स्थित एक ढाबे से जैक मांगा। मलकीयत सिंह जैक लगाकर ट्रक का टायर बदल रहा था कि अचानक ही जैक टूट जाने के कारण ट्रक नीचे बैठ गया और मलकीयत सिंह नीचे दब गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन