{"_id":"6904a958b2def108df0c28f5","slug":"driver-charged-for-driving-bus-despite-broken-seat-una-news-c-93-1-mrt1064-170492-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सीट टूटने के बाद भी बस दौड़ाने पर चालक को किया चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सीट टूटने के बाद भी बस दौड़ाने पर चालक को किया चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मशाला के सुपरवाइजर से भी जबावदेही की तय, गिर सकती है गाज
फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना बस अड्डे पर सरकारी चालक की सीट की बैक रेस्ट टूटने के मामले में एचआरटीसी ने कड़ा संज्ञान लिया है। घटना के बाद टूटी हुई सीट के साथ बस को चलाने पर चालक को चार्जशीट किया गया है। प्रारंभिक जांच में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए चालक की लापरवाही सामने आई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एचआरटीसी प्रबंधन ने इस मामले में कर्मशाला में तैनात सुपरवाइजर की जवाबदेही भी तय की है, ऐसे में उन पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले ऊना बस अड्डे पर इस बस का वीडियो वायरल हुआ था। यह बस सोलन जिला के परवाणू से कांगड़ा जा रही थी। यात्रा के दौरान रक्कड़ के पास चालक की सीट की बैक रेस्ट टूट गई थी। इसके बावजूद चालक ने बस को ऊना तक चलाया। यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने को लेकर ही एचआरटीसी ने यह सख्त कदम उठाया है।
घटना की जांच के लिए उपमंडलीय प्रबंधक (डीडीएम) ऊना सुरेश धीमान की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। समिति ने सभी पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद चालक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की।
विज्ञापन
उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि चालक को चार्जशीट किया गया है और कर्मशाला में तैनात सुपरवाइजर से भी जवाब तलब किया गया है। जांच प्रक्रिया जारी है।
एक माह में दो चालकों पर गिरी गाज
एचआरटीसी ऊना ने अक्तूबर में लापरवाही के दो मामलों में चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे पहले शहर में हाईवे पर बस के अनियंत्रित होकर दुकान से टकराने की घटना में भी चालक को चार्जशीट किया गया था। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निगम ने दोनों मामलों में सख्त रुख अपनाया है।