फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drinking water scheme will be made from 25 lakhs in Sansowal

सैंसोवाल में 25 लाख से तैयार होगी पेजयल योजना

Thu, 14 Oct 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme will be made from 25 lakhs in Sansowal
हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज सैंसोवाल में बनने वाली पेयज? - फोटो : Una
हरोली(ऊना)। हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने वीरवार को सैंसोवाल में बनने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। योजना के निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल से जल उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि हर किसी को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति हो सके। उन्होंने बताया योजना के तहत सैंसोवाल में 100 घरों को पेयजल की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अलावा वार्ड नंबर-5 में रास्ते का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पर 25 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं और 10 लाख रुपये की लागत से डिस्पेंसरी के निर्माण का कार्य भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 92 लाख रुपये से औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल फेस-3 में बनने वाले अपशिष्ट जल निष्पादन के लिए नालियों के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष नरेंद्र राणा, प्रधान सैंसोवाल नरदेव काकू, उपप्रधान बलदेव निकना, बीडीसी सदस्य प्रेम लता, प्रधान रोड़ा हरीश कुमार, उपप्रधान धर्मपुर राजीव, अंजू देवी, विजय शर्मा, कैप्टन प्रेम वशिष्ठ, मलकीत चौधरी, एसडीओ जसवंत सिंह और जेई संजीव डोगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed