{"_id":"67181220bee9f41da80150e7","slug":"dpr-of-four-lane-from-gagret-to-nadaun-soon-tunnel-to-be-built-near-kaloha-una-news-c-93-1-una1001-136285-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गगरेट से नादौन तक फोरलेन की डीपीआर जल्द, कलोहा के पास बनेगी टनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गगरेट से नादौन तक फोरलेन की डीपीआर जल्द, कलोहा के पास बनेगी टनल
Wed, 23 Oct 2024 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
खास खबर
अंब के पास कर्व सीधा करने के लिए एनएच ने बनाई है योजना
डीपीआर बनाने से पूर्व इस मार्ग पर पूरा हो चुका है कंसलटेंसी सर्वे
सुरेश बसन
ऊना। जिले में गगरेट क्षेत्र के होशियारपुर पंजाब सीमा से हमीरपुर के नादौन तक प्रस्तावित फोरलेन की डीपीआर पर काम शुरू कर दिया गया है। इस साल के अंत तक इसकी डीपीआर को पूरा करने का लक्ष्य राष्ट्रीय उच्च मार्ग लोक निर्माण विभाग की ओर से तय किया गया है।
डीपीआर की मंजूरी के बाद प्रदेश में एक और फोरलेन की सौगात मिलेगी। फिलहाल इस मार्ग पर आती एनएच सड़क की फोरलेन के अनुसार अलाइनमेंट करने के कार्य की प्रक्रिया तय की जा रही है। अभी तक इसमें अंब-मुबारिकपुर के पास आ रहे कर्व को सीधा करने का प्रावधान यहां सामने आया है। दूसरी ओर जिला ऊना की सीमा के गांव कलोहा में इस फोरलेन पर एक टनल के निर्माण का प्रस्ताव भी निर्धारित किया गया है। इससे पूर्व विभाग ने कंसलटेंसी सर्वे पर लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च किए हैं। आने वाले दिनों में डीपीआर के राज्य सरकार के माध्यम से केंद्रीय मंत्रालय को सबमिट होने पर करीब 85 किलोमीटर एनएच को फोरलेन में तब्दील करने के रास्ते पर पक्की मुहर लगेगी।
डीपीआर सहित अन्य औपचारिकताओं को लेकर एनएच विभाग आज-कल में एक हाई लेवल बैठक भी कर रहा है। बैठक में इस फोरलेन को लेकर आगामी योजनाएं तय होंगी। फिलहाल जिले में एनएच मार्गों के फोरलेन होने का कारवां मजबूत होने की दिशा में बढ़ रहा है। नादौन तक एनएच मार्ग पर अलाइनमेंट कार्य में यह भी तय होगा कि कितने मोड़, ढांचे इसकी जद में आएंगे। गगरेट से नादौन तक फोरलेन बनने से मार्ग की दूरी कम होने से सफर और भी सुगम एवं सरल हो जाएगा, जबकि व्यापारिक संस्थानों के लिए भी यह फोरलेन सीधे तौर पर लाभांवित करेगा।
विज्ञापन
-- -
नादौन तक फोरलेन के लिए डीपीआर पर कार्य जारी है। अंब के पास कर्व सीधा करने व कलोहा में टनल का प्रस्ताव है।
-ईं. हरि राम, अधिशाषी अभियंता, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोनिवि हमीरपुर जोन