{"_id":"66183190e0518849f708c964","slug":"dna-sample-for-identification-of-burnt-body-suicide-note-sent-for-forensic-investigation-una-news-c-93-1-ssml1048-121808-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जले शव की पहचान को लिए डीएनए सैंपल, सुसाइड नोट फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जले शव की पहचान को लिए डीएनए सैंपल, सुसाइड नोट फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा
Fri, 12 Apr 2024 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को पंजावर में सिंचाई वाली हौदी से मिला था महिला का जला हुआ शव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। थाना हरोली के तहत पंजावर गांव में बुधवार सुबह महिला का जला हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया है। इस दौरान शव की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए गए। इसके साथ मौके पर मिले सुसाइड नोट को भी फॉरेंसिक जांच के लिए धर्मशाला भेजा गया है, जिससे पुष्टि की जा सके कि मृतका ने ही यह नोट लिखा था।
जानकारी के अनुसार पंजावर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का जला हुआ शव मिला है। शव की पहचान आशा देवी (55) पत्नी अशोक कुमार निवासी पंजावर के रूप में हुई है। जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा गया है बीमारी से परेशान होने के कारण ऐसा कदम उठा रही हूं। धर्मशाला से आरएफएसएल टीम ने मौका पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। बताया का रहा है कि मंगलवार रात को आशा देवी का बेटा और बहू किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। घर पर आशा देवी और उसके पति थे। बुधवार सुबह जब उसका बेटा घर पहुंचा, तो उसे अपनी मां वहां दिखाई नहीं दी। उसने पिता से मां के बारे में पूछा तो उन्होंने उसे कोई जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद बेटे ने अपनी मां को आसपास ढूंढा तो घर के समीप सिंचाई हौदी में एक जला हुआ शव पड़ा देखा। हालांकि मामले की शुरुआती जांच में महिला के पति पर इस वारदात को अंजाम देने का शक हुआ, लेकिन जांच जब आगे बढ़ी तो मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत हुआ।
डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि शव का वीरवार को टांडा मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में मिले अधिकतर सबूत आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं। कहा कि महिला का पति भी मानसिक तौर पर बीमार बताया जाता है। शायद यही कारण रहा कि वारदात के समय उसने शोर नहीं मचाया। हालांकि अभी डीएनए सैंपल और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आना बाकी है।