फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DJ's noise is not reaching the ears of the administration

Una News: प्रशासन के कानों तक नहीं पहुंच रहा डीजे का शोर

Thu, 20 Feb 2025 07:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
DJ's noise is not reaching the ears of the administration
अंब उपमंडल में रात 12 बजे तक बेरोकटोक बज रहे डीजे
विज्ञापन

विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं सिर पर, डीजे के शोर में तैयारी से भटक रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैडी (ऊना)। उपमंडल अंब में आजकल शादियों का सीजन चला हुआ है। लोग खुशी मनाने के लिए रात के समय डीजे का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, डीजी से ध्वनि प्रदूषण पर शासन-प्रशासन के नियंत्रण के दावे की संचालक हवा निकाल रहे हैं। शहर में 120-200 डेसिबल आवाज में बज रहे डीजे के शोर से लोगों के कान कमजोर हो रहे हैं। डीजे को कम आवाज में रात के 10 बजे तक ही बजाने का नियम है लेकिन 12 से रात दो बजे तक डीजे बज रहे हैं। इससे बोर्ड परीक्षा, पुलिस भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी की तेज आवाज से पढ़ाई कमजोर पड़ रही है। वहीं, उनका ध्यान भी भटक रहा है। इससे वे परेशान हैं। नियम कायदे की बात करने वाले अफसर शहर में दिल और दिमाग की नसों को हिला देने वाले शोर से अनजान हैं। चिकित्सक इससे कान की आवाज चले जाने और हार्ट के रोगियों केे लिए जान का खतरा बता रहे हैं। वहीं, अभिभावक दबी जुबान से आवाज उठाते हैं लेकिन शिकायत करने के लिए आगे नहीं बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन को शिकायत का इंतजार रहता है। उनके कानों में यह शोर पहुंच ही नहीं रहा है।
बाक्स

पिता की आयु लगभग 94 वर्ष है और वह हृदय रोग से पीड़ित हैं। हमें डर बना रहता है कि अत्यधिक आवाज और ध्वनि प्रदूषण के कारण कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। -अंब नगरवासी राजेश कुमार
विज्ञापन


बाक्स
जब भी रात के समय पढ़ने की कोशिश करते हैं, डीजे की उच्च ध्वनि से उनका ध्यान भटक जाता है।
नौवीं कक्षा के छात्र आयुष चौहान
बाक्स

पुलिस की ओर से रात के समय चेकिंग की जाती है और डीजे संचालक और लोगों को वार्निंग देकर अथवा चालान काटकर छोड़ा जाता है, अगर जनता इस विषय में हमारा सहयोग करे तो हमारे अधिकारी उचित कार्रवाई अवश्य करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


- वसुधा सूद, डीएसपी अंब।

बाक्स

अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई रात को 10:00 बजे के बाद उच्च ध्वनि के साथ डीजे का प्रयोग करता है तो उपरोक्त व्यक्तियों और डीजे संचालक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- सचिन शर्मा, एसडीएम अंब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed