फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   District hospitals covid free, no patient admitted

कोरोना मुक्त हुए जिले के कोविड अस्पताल, कोई भी मरीज दाखिल नहीं

Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
District hospitals covid free, no patient admitted
ऊना। जिले के कोविड अस्पतालों में एक भी संक्रमित इलाज के लिए भर्ती नहीं है। जिले में हरोली और पालकवाह में कोविड अस्पताल हैं। दोनों ही अस्पताल बीते शनिवार से खाली हो गए हैं। यहां पर कोई भी कोरोना मरीज नहीं है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों एक्टिव केस की संख्या 100 से नीचे आ गई है। सभी होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कोरोना महामारी की शुरूआत से अब तक जिला ऊना में 13,341 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनमें से 13,002 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए, जबकि 241 लोगों की मौत हुई है। जिले में आरटी-पीसीआर का पॉजिटिविटी रेट 1.52 प्रतिशत हो गया है, जबकि रैट की दर 0.94 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, मेक शिफ्ट अस्पताल पालकवाह तथा हरोली अस्पताल शामिल हैं। जल्द ही सभी ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील होंगे। जिला ऊना में ऑक्सीजनयुक्त बेड की संख्या में बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी राघव शर्मा ने कहा कि किसी भी अस्पताल में कोविड मरीज न होना राहत की बात है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अभी भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। कोविड-19 वायरस अभी भी हमारे बीच ही है। सभी सावधानियों का पालन आवश्यक है। विशेषज्ञ तीसरी लहर की भी चेतावनी दे रहे हैं, जो दूसरी लहर जितनी ही खतरनाक सिद्ध हो सकती है। ऐसे में सभी अपना टीकाकरण कराएं तथा दो गज की दूरी के साथ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed