फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Display boards will be installed in the regional hospital building for the convenience of patients.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल भवन में मरीजों की सुविधा के लिए लगेंगे डिस्प्ले बोर्ड

Fri, 27 Mar 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Display boards will be installed in the regional hospital building for the convenience of patients.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में अब मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आधुनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन डिस्प्ले बोर्डों के माध्यम से अस्पताल में आने वाले मरीजों को विभिन्न ओपीडी, वार्ड, जांच कक्ष और अन्य महत्वपूर्ण विभागों की सटीक और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, जिससे उन्हें अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकने से राहत मिलेगी।
अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की होती है जिन्हें अस्पताल के विभिन्न कक्षों और विभागों की जानकारी न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि बीते दिनों अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कुछ ओपीडी के स्थानों में बदलाव भी किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में कई मरीजों को ओपीडी का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में सही ओपीडी या चिकित्सक तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है, जिससे न केवल उनकी असुविधा बढ़ती है बल्कि उपचार में भी देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए डिस्प्ले बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अस्पताल के मुख्य द्वार के साथ ड्यूटी रोस्टर बोर्ड भी लगाया गया है ताकि मरीजों को पता लग पाए कि कौन चिकित्सक ड्यूटी पर है। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार, ओपीडी ब्लॉक, वार्डों के बाहर और प्रमुख गलियारों में बड़े-बड़े डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किए जाएंगे।

इन बोर्डों पर अस्पताल का पूरा नक्शा, विभिन्न विभागों की स्थिति, ओपीडी का समय, डॉक्टरों की उपलब्धता, जांच कक्षों की जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से दर्शाए जाएंगे। इससे मरीजों को त्वरित और सटीक जानकारी मिल पाएगी। इस पहल से न केवल मरीजों की सुविधा बढ़ेगी बल्कि अस्पताल की आंतरिक व्यवस्था भी अधिक सुचारु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed