फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Difficulties increased due to non-availability of mid-day meal budget in schools

Una News: स्कूलों में मिड-डे मील का बजट न मिलने से बढ़ीं मुश्किलें

Thu, 12 Jun 2025 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Difficulties increased due to non-availability of mid-day meal budget in schools
हर साल फंड और वेतन के लिए करना पड़ रहा कई माह तक इंतजार
विज्ञापन


दुकानों और सहकारी डिपो से उधार लेना पड़ रहा राशन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील और इससे जुड़े कर्मियों को हर साल वेतन और खाने के बजट को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही। बीते शैक्षणिक सत्रों की तरह इस सत्र में भी यही स्थिति है। वर्तमान सत्र में अप्रैल से जून माह तक मिड-डे मील कर्मियों को वेतन का इंतजार है। उधर, मिड-डे मील के खाने का खर्च भी संस्थानों को अपने स्तर पर उठाना पड़ रहा।

जानकारी के अनुसार जिले में 45 राजकीय हाई स्कूल और करीब 140 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। वहीं, 490 राजकीय प्राथमिक स्कूल संचालित हो रहे। प्री नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक मिड-डे मील तैयार हो रहा लेकिन इससे जुड़ा खर्च पहले आने के बजाय तीन से चार माह देरी से दिया जा रहा। जबकि, संस्थानों की ओर से बच्चों की संख्या सहित अन्य जानकारियां विभाग के पास पहले से मुहैया करवाई जाती हैं। इसके बावजूद प्रति बच्चे के हिसाब के बजट जारी नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा, महासचिव सत्येंद्र मिन्हास ने बताया कि शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही मिड-डे मील का बजट जारी होना चाहिए। भोजन तैयार करने वाले कर्मचारी भी कई माह वेतन का इंतजार करते हैं। अधिकतर कर्मचारी गरीब घरों से हैं। जिन्हें कई बार अध्यापकों से उधार लेना पड़ता है। मिड-डे मील के लिए प्रति बच्चे के हिसाब से विभाग को पहले ही बजट जारी करना चाहिए। कई माह तक उधार लेकर या जेब खर्च से व्यवस्था संभालनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि मिड-डे मील का बजट जारी होते ही उसका लाभ स्कूलों को दिया जाता है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बरती नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed