फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Did not cross the toll plaza, got a challan of Rs 5000

Una News: टोल प्लाजा क्रॉस किया नहीं, कट गया 5000 रुपये का चालान

Thu, 23 Apr 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Apr 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
Did not cross the toll plaza, got a challan of Rs 5000
घनारी (गगरेट)। भद्रकाली गांव के वार्ड नंबर-3 निवासी रजाक मोहम्मद उस समय हैरान रह गए, जब अपनी पिकअप गाड़ी का टैक्स जमा कराने पहुंचे। तभी उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी पर 5000 रुपये का ऑनलाइन चालान दर्ज है। खास बात यह है कि यह चालान उस टोल प्लाजा का है, जहां से गुजरने का वह साफ तौर पर खंडन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह चालान 19 जनवरी 2026 सुबह 8:54 बजे राजस्थान के जोजरो का खेड़ा टोल प्लाजा पर दर्ज दिखाया गया है। रजाक मोहम्मद का कहना है कि वह उस दिन उस स्थान से गुजरे ही नहीं, ऐसे में यह चालान पूरी तरह गलत है। उन्होंने इस पूरे मामले को ऑनलाइन चालान प्रणाली की गंभीर खामी और प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्या अब आम नागरिकों को बिना किसी गलती के भी भारी भरकम चालान भरने पड़ेंगे। रजाक मोहम्मद ने आशंका जताई कि या तो किसी अन्य वाहन द्वारा उनकी नंबर प्लेट का दुरुपयोग किया गया है या फिर कैमरा/सॉफ्टवेयर प्रणाली में तकनीकी त्रुटि हुई है। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की बनती है, न कि एक निर्दोष व्यक्ति की।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस गलत चालान को जल्द रद्द नहीं किया गया और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे इस मुद्दे को उच्च प्रशासनिक अधिकारियों तक ले जाएंगे और न्याय के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के फर्जी या तकनीकी त्रुटियों वाले चालान यदि आम जनता पर थोपे जाएंगे तो यह सीधा अन्याय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तुरंत जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी और को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed