फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Development works worth Rs 10.20 crore gifted to Haroli, check post to be built near Sombhadra bridge

Una News: हरोली को 10.20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सोमभद्रा पुल के पास बनेगी चेक पोस्ट

Wed, 16 Oct 2024 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 16 Oct 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 10.20 crore gifted to Haroli, check post to be built near Sombhadra bridge
हरोली में ​सड़क निर्माण कार्य का ​शिलान्यास करते उप मुख्यमंत्री मुकेश अ​ग्निहोत्री। स्त्रोत डीप
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 10.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने हरोली में नव स्थापित विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता कार्यालय का लोकार्पण शामिल है। क्षेत्र की लगभग 44,000 आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के उपमंडल टाहलीवाल में सहायक अभियंता कार्यालय का लोकार्पण भी किया। इसके अलावा हरोली खड्ड पर पंजावर-बाथड़ी लिंक रोड पर 36 मीटर और चंदपुर खड्ड पर पुलों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इन पुलों में 8.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने 1.73 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर खड्ड पर बने 34.55 मीटर लंबे आरसीसी पुल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा को आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। विकास की यह यात्रा बिना किसी भेदभाव के जारी है। हरोली में जलशक्ति विभाग की 28 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं और हरोली-पंजावर के लिए 10 करोड़ रुपये की एक और परियोजना प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली के 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं के लिए 11 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। हरोली में डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय पीजी कॉलेज का भवन भी लगभग तैयार हो चुका है। अगले शैक्षणिक सत्र से एमए और प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं भी यहां शुरू होंगी।
इस मौके पर विद्युत बोर्ड के हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता पंकज शर्मा, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सहित कई नेता एवं गण्यमान्य उपस्थित रहे।
हरोली में जल्द बनेगा ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली में जल्द ही पांच करोड़ रुपये की लागत से एक ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। जहां कंप्यूटराइज्ड वाहन टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त आठ करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क और सात करोड़ रुपये से एक विश्राम गृह का निर्माण कार्य भी तेजी पर है। हरोली में जल्द ही बस डिपो भी खोला जाएगा।


रामपुर में सोमभद्रा पुल के पास जल्द होगी चेक पोस्ट
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर में सोमभद्रा पुल के समीप एक पुलिस चेक पोस्ट खोली जाएगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पुल के पास एक बड़ा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुल के आस-पास चाट-पकौड़ी जैसे खानपान की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुछ प्रतिष्ठानों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इससे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed