फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Development works will be inspected in every panchayat of Kutlehar: Bhutto

कुटलैहड़ की हर पंचायत में विकास कार्यों का होगा निरीक्षण : भुट्टो

Wed, 18 Jan 2023 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Development works will be inspected in every panchayat of Kutlehar: Bhutto
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने मंगलवार को मोमन्यार पंचायत में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की हर पंचायत के विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। पंचायत स्तर पर ही जनसमस्याएं सुनी जाएंगी।

विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र पंजाब के नंगल, ऊना, हमीरपुर जिले से सटा है। कुटलैहड़ में 63 पंचायतें आती हैं। कुटलैहड़ विस क्षेत्र का समग्र विकास करवाना ही प्राथमिकता है। बिना भेदभाव से हर पंचायत में विकास को गति प्रदान की जाएगी। हर पंचायत में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य, वार्ड सदस्यों के साथ बैठक करके विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। मनरेगा के तहत कौन कौन कार्य डाले गए हैं और किस गांव को सड़क, रास्ताें या फिर अन्य विकास कार्यों को तवज्जो प्रदान की गई है, इसकी सारी रिपोर्ट पंचायतों से तलब की जाएगी। धनराशि की भी पूरी रिपोर्ट विभाग से तलब की जाएगी ताकि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर पंचायत विकास का मॉडल बने। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, राज कुमार, अजय शर्मा, नीरज ठाकुर, राजीव धीमान, कमल चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed