फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Development will happen in a planned manner in villages: Pankaj Sharma

गांवों में सुनियोजित ढंग से होगा विकास : पंकज शर्मा

Thu, 19 Sep 2024 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 19 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Development will happen in a planned manner in villages: Pankaj Sharma
ऊना। हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम के तहत ऊना विशेष क्षेत्र का विस्तार करते हुए 40 और गांवों को ऊना विशेष क्षेत्र के दायरे में लाया गया है। इस तरह ऊना विशेष क्षेत्र में शामिल राजस्व गांवों की संख्या पूर्व के 17 से बढ़कर अब 57 हो गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी सहायक नगर योजनाकार ऊना पंकज शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ऊना विशेष क्षेत्र का दायरा बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य गांवों में हो रहे अनियोजित निर्माण को नियंत्रण कर क्षेत्र का सुनियोजित ढंग से विकास करना है। उन्होंने कहा कि सम्मिलित किए गए 40 राजस्व गांवों में कोई भी सरकारी संस्था, अर्द्ध सरकारी संस्था, निजी संस्था, स्थानीय व्यक्ति विशेष क्षेत्र की भूमि का उपयोग विभाग की अनुमति के बिना परिवर्तित नहीं कर सकता। शामिल नए राजस्व गांवों की भूमि को कोई भी रजिस्ट्रार या उपरजिस्ट्रार विभाग नगर एवं ग्राम योजना विभाग हिमाचल प्रदेश की अनुमति के बिना क्रय-विक्रय, उपहार, तबादला, पटटों पर देना या रैहन के रूप में स्थानांतरित करके रजिस्टर नहीं कर सकता। कोई भी सरकारी, अर्द्ध सरकारी विभाग, बोर्ड, कॉर्पोरेशन व लिमिटिड किसी भी प्रकार के नए और पुराने भवन को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना विभाग की अनुमति के बिना बिजली, पानी व सीवरेज के कनेक्शन जारी नहीं कर सकता। इसके अलावा शामिल किए गए नए राजस्व गांवों में कोई भी व्यक्ति यदि 500 वर्ग मीटर से ज्यादा भूमि का विभाजन और 8 से ज्यादा अपार्टमेंट का निर्माण करता है, तो उसे विभाग से नक्शा पास करवाने के उपरांत रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) के पास रजिस्टर करवाना पड़ेगा। तदोपरांत ही वह व्यक्ति प्लाट या अपार्टमेंट को बेच सकता है।
विज्ञापन

ऊना विशेष क्षेत्र में ये गांव हुए सम्मिलित

ऊना विशेष क्षेत्र में जो 40 और गांव शामिल किए गए हैं। उनमें एयरियन, देहलां अपरली, बंस बोन्सरे, लामियान, बहडाला, बसोली अपरली, मदनपुर, कोटला कलां अपरला, अजनोली, कोटला खुर्द, रैंसरी अपरली, गलुआ, कुठार खुर्द, कुठार कलां, कुरियाला, डंगोली, बरनोह, समूर कलां अव्वल, समूर कलां दोयम, चताड़ा खास, सुनेहरा, डंगेहड़ा, जनकौर खास, जनकौर हार, अबादा बराना, बिशन नगर, रामनगर, लमलैहड़ अपरली, लमलैहड़ी निचली, चताड़ा अपरला, रैंसरी निचली, देहलां निचली, बसोली निचली, कोटला कलां निचला, संसाला नगर, ठाकर दवार, कासबा, बसाल, भडोलियां गुगारा और बारसड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed