फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   dera gameshah for police

डेरा गामेशाह में पुलिस की निगरानी में सजदा

Fri, 08 Jul 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 08 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन

बनगढ़ पंचायत में स्थित डेरा गामेशाह में शुक्रवार को भी दिन भर पुलिस कर्मी तैनात रहे। पुलिस कर्मी डेरा की विभिन्न गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए थे। इस दौरान डेरा की मजार पर सजदा करने के लिए शुक्रवार को इक्का-दुक्का लोग आते रहे। कुल मिलाकर माहौल शांतिपूर्ण रहा। शुक्रवार को भी डेरा के दोनों संचालक बाबा धर्मेशाह तथा बाबा हरपरोसू शाह डेरा के अंदर ही रहे और मजार में सजदा करने आने वालों को आशीर्वाद देते रहे।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा बंदोबस्त से अभी तक डेरे का माहौल ठीक है। पुलिस प्रशासन ने वक्त रहते अगर चौकसी न बढ़ाई होती तो डेरा में माहौल खराब होने का अंदेशा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डेरा में बाहरी राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति हथियार आदि डेरा में न ला सके। डेरा के दोनों संचालकों की हिफाजत को लेकर भी पुलिस एहतियात बरत रही है और उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन


गांव के पूर्व प्रधान रविकुमार के मुताबिक पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण गांव में अमनचैन का माहौल अभी तक कायम है। डेरा बाबा गामेशाह में दो परस्पर संचालकों के समर्थकों के बीच आपसी तनाव के चलते पुलिस ने चौकसी बढ़ा रखी है। पंजाब के कुछ लोगों के पास से हथियार बरामद होने के बाद से दो गुटों के बीच झगड़े की आशंका बढ़ गई थी। इस कारण पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि डेरा गामेशाह में पुलिस कर्मचारी कड़ी नजर रखे हुए है, ताकि गांव में शांति का वातावरण बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed